प्रधानमंत्री मोदी ने भरूच के अस्पताल में आग लगने की घटना को बताया दुखद, 18 लोगों की गई जान
प्रधानमंत्री मोदी ने भरूच के अस्पताल में आग लगने की घटना को बताया दुखद, 18 लोगों की गई जान
नई दिल्ली, एक मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भरूच स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को दुख व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भरूच के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं।
पढ़ें- जगदलपुर में 2 मई से होगा 18+ का वैक्सीनेशन, ऑनलाइन
मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं।’’ भरूच के चार मंजिला वेलफेयर अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग लगने से कोरोना वायरस से संक्रमित कम से कम 18 मरीजों की मौत हो गई।
पढ़ें- कोरोना रिकवरी रेट सुधरा, बीते 24 घंटे में करीब 3 ला…
कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित यह अस्पताल राजधानी अहमदाबाद से करीब 190 किलोमीटर दूर भरूच-जंबूसार राजमार्ग पर स्थित है और इसका संचालन एक न्यास करता है।

Facebook


