राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- कभी भगवान को तो कभी जनता को दोष देती है मोदी सरकार, लेकिन खुद के कुशासन को नहीं
राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- कभी भगवान को तो कभी जनता को दोष देती है मोदी सरकार, लेकिन खुद के कुशासन को नहीं
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उस टिप्पणी को लेकर सरकार पर हमला बोला, जिसमें मंत्री ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के पीछे लोगों के ”गैर जिम्मेदाराना व्यवहार” को वजह बताया था।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का ”अंधा अहंकार” देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन खुद के ”कुशासन” को नहीं। लोकसभा में कोरोना वायरस महामारी को लेकर हुई विशेष चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में रविवार को हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 के प्रसार में वृद्धि का कारण सामाजिक ”गैर जिम्मेदाराना व्यवहार” है। इस टिप्पणी को लेकर ही गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
Read More: अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
हर्षवर्धन की टिप्पणी संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ” मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन खुद के कुशासन और गलत नीतियों को नहीं।” अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, ” देश अभी और कितने ‘एक्ट ऑफ मोदी’ को झेलेगा।”

Facebook


