मोदी मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे

मोदी मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे

मोदी मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: February 21, 2021 7:35 pm IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को आईआईटी खड़गपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है जिसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर ने शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

भाषा शोभना नीरज

नीरज


लेखक के बारे में