‘मोदीनॉमिक्स’ का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण : कांग्रेस

'मोदीनॉमिक्स' का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण : कांग्रेस

‘मोदीनॉमिक्स’ का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण : कांग्रेस
Modified Date: June 24, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: June 24, 2026 12:26 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार अधिशेष में कमी और चीन के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘मोदीनॉमिक्स’ (प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति) का मतलब ‘अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण’ है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 में अमेरिका के साथ भारत का वस्तु व्यापार अधिशेष 34.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024-25 में यह 40.1 अरब अमेरिकी डॉलर था।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कहा कि 2025-26 में चीन के साथ भारत का वस्तु व्यापार घाटा 112.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 2024-25 में 99.2 अरब अमेरिकी डॉलर था।

रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘मोदीनॉमिक्स का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण है’’।

भाषा हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में