तेलंगाना में पल्स पोलियो अभियान के तहत 95 प्रतिशत से अधिक बच्चों को खुराक दी गई

तेलंगाना में पल्स पोलियो अभियान के तहत 95 प्रतिशत से अधिक बच्चों को खुराक दी गई

तेलंगाना में पल्स पोलियो अभियान के तहत 95 प्रतिशत से अधिक बच्चों को खुराक दी गई
Modified Date: June 29, 2026 / 12:57 am IST
Published Date: June 29, 2026 12:57 am IST

हैदराबाद, 28 जून (भाषा) तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 95 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यभर में टीकाकरण केंद्रों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से पांच वर्ष से कम आयु के 38,95,550 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

विभाग ने कहा, ‘‘तेलंगाना के पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 95.1 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के तहत अगले दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

विभाग ने कहा कि राज्य में लगभग 41 लाख बच्चे पोलियो की दवा लेने के पात्र हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनरसिम्हा और अन्य मंत्रियों ने बोराबंडा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में इस अभियान की शुरुआत की।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में