दिल्ली में सुबह की बारिश से तापमान में आयी गिरावट, उमस से मिली राहत

दिल्ली में सुबह की बारिश से तापमान में आयी गिरावट, उमस से मिली राहत

दिल्ली में सुबह की बारिश से तापमान में आयी गिरावट, उमस से मिली राहत
Modified Date: July 13, 2024 / 10:13 pm IST
Published Date: July 13, 2024 10:13 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने अपराह्न 2.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 13.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जबकि लोधी रोड ने 12.4 मिलीमीटर, पालम केंद्र ने 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के हिसाब से सामान्य है।

आर्द्रता 92 प्रतिशत से 94 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाये रहने तथा बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। उसने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात आठ बजे 101 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा योगेश अमित

अमित


लेखक के बारे में