नागा चैतन्य ने ‘थंडेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर खुशी जतायी

नागा चैतन्य ने 'थंडेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर खुशी जतायी

नागा चैतन्य ने ‘थंडेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर खुशी जतायी
Modified Date: March 22, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: March 22, 2026 7:36 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) अभिनेता नागा चैतन्य ने कहा है कि फिल्म ‘थंडेल’ उनके लिए “बेहद खास” रही और तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर उन्होंने आभार जताया।

यह समारोह 19 मार्च को आयोजित किया गया था जिसमें 2025 की फिल्म के लिए यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया गया।

चैतन्य ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “थंडेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का तेलंगाना गदर फिल्म पुरस्कार 2025 पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह फिल्म मेरे लिए एक बहुत खास यात्रा रही है और इस वीरता की कहानी को पर्दे पर लाने का मौका मिलने के लिए मैं आभारी हूं।”

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलाकारों और तकनीकी दल के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है जिसमें चैतन्य ने भारतीय मछुआरे राजू की भूमिका निभाई है।

चैतन्य जल्द ही फिल्म ‘वृषकर्मा’ में नजर आएंगे, जिसमें मीनाक्षी चौधरी और जरीना वहाब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में