आंध्र प्रदेश: मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण से पहले न्यायमूर्ति गिल से नायडू ने मुलाकात की
आंध्र प्रदेश: मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण से पहले न्यायमूर्ति गिल से नायडू ने मुलाकात की
विजयवाड़ा, 25 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को न्यायमूर्ति लिसा गिल से मुलाकात की।
न्यायमूर्ति गिल के आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने से पहले यह शिष्टाचार भेंट थी।
नायडू ने न्यायमूर्ति गिल को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।
नायडू ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “मैंने गिल से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण से पहले मुलाकात की और उनकी ऐतिहासिक नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।”
गिल, आज (शनिवार) शाम लोक भवन में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगी।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


