झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो लाख रूपये का इनामी नक्सली मारा गया

झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो लाख रूपये का इनामी नक्सली मारा गया

झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो लाख रूपये का इनामी नक्सली मारा गया
Modified Date: June 1, 2023 / 08:24 pm IST
Published Date: June 1, 2023 8:24 pm IST

गुमला, एक जून (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो लाख रुपये का एक इनामी नक्सली मारा गया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर गुमला पुलिस की टीम को मारवा जंगल भेजा गया जहां पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें दो लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव मौके पर ही मारा गया ।

पुलिस ने घटनास्थल से एक 315 बोर की राइफल और गोलियां बरामद की हैं।

इस बीच तुंबहाका गांव के समीप जंगल में देशशी बम बरामद किये गये और उन्हें नष्ट कर दिया गया । उनमें एक देशी बम करीब 50 किलोग्राम का था।

भाषा, सं, इन्दु राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में