एनसीआरटीसी ने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर लैंगिक संवेदनशीलता अभियान शुरू किया
एनसीआरटीसी ने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर लैंगिक संवेदनशीलता अभियान शुरू किया
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने मंगलवार को सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर ‘आकांक्षाओं के पंख’ नामक एक लैंगिक संवेदनशीलता अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य यात्रियों के बीच महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
एक बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्भया कोष के तहत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को जागरूक करना, सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और नमो भारत प्रणाली में सुरक्षा पहलों को उजागर करना है।
इसमें कहा गया है कि अभियान का उद्देश्य बुनियादी ढांचागत उपायों और जागरूकता गतिविधियों के संयोजन के माध्यम से एक सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा वातावरण बनाना होगा।
इसमें कहा गया है कि इस पहल के तहत स्टेशन परिसर के बाहर सीसीटीवी निगरानी, अच्छी रोशनी वाले वातावरण, ‘नमो भारत कनेक्ट’ मोबाइल एप्लिकेशन में एसओएस सुविधा और एक समर्पित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन जैसे उपायों को मजबूत किया जाएगा।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


