नीट प्रश्नपत्र लीक : डीयू के कुलपति ने प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों से ‘अराजकता से बचने’ की अपील की

नीट प्रश्नपत्र लीक : डीयू के कुलपति ने प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों से ‘अराजकता से बचने’ की अपील की

नीट प्रश्नपत्र लीक : डीयू के कुलपति ने प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों से ‘अराजकता से बचने’ की अपील की
Modified Date: May 13, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: May 13, 2026 7:27 pm IST

(अहेली दास)

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीट परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे विभिन्न छात्र संगठनों से ‘‘अराजकता से बचने’’ का आग्रह किया।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में विरोध-प्रदर्शनों के संबंध में छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों से छात्रों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद करने का आग्रह किया।

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द होने के बाद भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और व्यवस्था में अपना विश्वास बनाए रखें।

सिंह ने कहा, ‘‘अगर अनावश्यक राजनीतिक अराजकता और अशांति फैलती है, तो इसका असर हमारे बच्चों पर पड़ेगा। ये हमारे बच्चे हैं और इनका भविष्य ही हमारे देश का भविष्य है।’’

भाषा

शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में