नीट यूजी पेपर लीक: आरोपी ने बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाया

नीट यूजी पेपर लीक: आरोपी ने बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाया

नीट यूजी पेपर लीक: आरोपी ने बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाया
Modified Date: May 13, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: May 13, 2026 10:28 pm IST

जयपुर, 13 मई (भाषा) जयपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने आरोप लगाया कि बड़े लोगों’ को बचाया जा रहा है।

बुधवार शाम सीबीआई ने आरोपी को यहां एक न्यायाधीश के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगा। न्यायाधीश के आवास के बाहर जब आरोपी को वाहन से दिल्ली ले जाया जा रहा था, तब मीडिया ने सीबीआई अधिकारी से बात की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया जा रहा है।

मीडिया ने जब वाहन में बैठे आरोपियों से बात करने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने तुरंत कहा “बड़े लोगों को बचाया जाता है, जबकि आम आदमी को परेशान किया जाता है।”

सीबीआई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल जयपुर के हैं। इसके अलावा गुरुग्राम के यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई अन्य संदिग्धों से विभिन्न शहरों में पूछताछ कर रही है तथा आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में