नयी पुरी-कोरापुट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी

नयी पुरी-कोरापुट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी

नयी पुरी-कोरापुट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी
Modified Date: May 13, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: May 13, 2026 9:28 pm IST

भुवनेश्वर, 13 मई (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को घोषणा की कि तीर्थनगरी पुरी से आदिवासी बहुल क्षेत्र कोरापुट के लिए सप्ताह में तीन दिन एक नयी एक्सप्रेस ट्रेन जल्द संचालित होगी।

माझी ने कहा कि रेल मंत्रालय से पुरी-कोरापुट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने ओडिशा में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।

माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस की मंजूरी ओडिशा के तेजी से हो रहे रेलवे विस्तार के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह महत्वपूर्ण सेवा तटीय, पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के बीच संपर्क को निर्णायक रूप से मजबूत करेगी, जिससे पूरे क्षेत्र में यात्रा, पर्यटन और आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे।’’

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीआर) ने एक बयान में कहा कि नयी ट्रेन (18407/18408) पुरी-कोरापुट-पुरी एक्सप्रेस, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, अंगुल, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बोलंगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगडा, काकिरीगुमा और दमनजोड़ी होते हुए संचालित होगी, जिससे तटीय, पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा को बेहतर यात्री सुविधा एवं क्षेत्रीय पहुंच के साथ जोड़ा जा सकेगा।

भाषा नेत्रपाल प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में