शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ाने के लिए एनआईटी-जमशेदपुर का आईआईटी-रुड़की के साथ समझौता

शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ाने के लिए एनआईटी-जमशेदपुर का आईआईटी-रुड़की के साथ समझौता

शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ाने के लिए एनआईटी-जमशेदपुर का आईआईटी-रुड़की के साथ समझौता
Modified Date: March 22, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: March 22, 2026 3:43 pm IST

जमशेदपुर, 22 मार्च (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और आईआईटी-रुड़की ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को एनआईटी-जमशेदपुर के निदेशक गौतम सूत्रधार और आईआईटी-रुड़की के निदेशक कमल किशोर पंत ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौते का उद्देश्य दोनों प्रमुख संस्थानों के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करना है।

बयान में बताया गया कि इससे संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, संयुक्त पीएचडी पर्यवेक्षण, छात्र व संकाय विनिमय कार्यक्रमों, इंटर्नशिप के अवसरों और ‘स्टार्टअप इनक्यूबेशन’ पहल को बढ़ावा मिलेगा।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में