गंगा- कावेरी नदियों को जोड़ दिया जाए तो भारत को कोई नहीं रोक पाएगा : चंद्रबाबू नायडू
गंगा- कावेरी नदियों को जोड़ दिया जाए तो भारत को कोई नहीं रोक पाएगा : चंद्रबाबू नायडू
(तस्वीरों के साथ)
होसपेट (कर्नाटक), 25 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में कहा कि अगर गंगा और कावेरी नदियों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो भारत को कोई नहीं रोक पाएगा।
तुंगभद्रा परियोजना के तहत 33 नए ‘क्रेस्ट गेट’ का उद्घाटन करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के जरिए ‘‘उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की नदियों को जोड़ा गया’’।
नायडू ने कहा,‘‘अगर देश में गंगा और कावेरी नदियों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो भारत को कोई नहीं रोक पाएगा।’’ उन्होंने कहा कि गोदावरी और कावेरी नदियों को जोड़ने से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना की जरूरतें पूरी होंगी।
उन्होंने ‘‘अल नीनो’’ के असर के कारण तुंगभद्रा और अल्माटी में पर्याप्त पानी नहीं आने का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा और नदियों को आपस में जोड़ने की जरूरत को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले राज्यों के भीतर नदियों को आपस में जोड़ा जाना चाहिए, और उसके बाद दूसरे राज्यों की नदियों को जोड़ा जाना चाहिए।
नायडू ने कहा कि जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के नेतृत्व में, तीन राज्यों – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक – के मुख्यमंत्रियों ने इस क्षेत्र के किसानों के कल्याण पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि 2024 में तुंगभद्रा बांध का 19वां गेट बह जाने के बाद एक ‘स्टॉप लॉक गेट’ लगाया गया था, और अब 33 नए गेट लगाए गए हैं।
नायडू ने कहा कि किसानों को बचाने के लिए तीनों राज्यों ने मिलकर नए गेट लगाने और तुंगभद्रा बांध को फिर से चालू करने का काम किया।
भाषा धीरज अविनाश
अविनाश

Facebook


