नोएडा हवाई अड्डा : उद्घाटन से पहले जिलाधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया

नोएडा हवाई अड्डा : उद्घाटन से पहले जिलाधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया

नोएडा हवाई अड्डा : उद्घाटन से पहले जिलाधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया
Modified Date: March 25, 2026 / 12:40 am IST
Published Date: March 25, 2026 12:40 am IST

नोएडा (उप्र), 24 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किए जाने के मद्देनजर मंगलवार को जेवर जाकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, साजो सामान और जनसुविधा सहित विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया।

आधिकारिक बयान के मुताबिक जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मंच, जनसभा स्थल, पार्किंग सुविधाओं और जनता, वीआईपी और वीवीआईपी के लिए आवागमन प्रोटोकॉल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने इस अहम कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा तैनाती और यातायात प्रबंधन योजनाओं की भी समीक्षा की।

रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपस्थित लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर लें।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन 28 मार्च को होगा। पूरी तरह से नये इस हवाई अड्डे का निर्माण जिले के जेवर क्षेत्र में किया गया है, जो दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर दूर है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में