नोएडा में दो गैंगस्टर की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

नोएडा में दो गैंगस्टर की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

नोएडा में दो गैंगस्टर की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
Modified Date: October 28, 2023 / 12:17 am IST
Published Date: October 28, 2023 12:17 am IST

नोएडा (उप्र), 27 अक्टूबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने दो गैंगस्टर की एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने का शुक्रवार को आदेश दिया। ये संपत्ति उन्होंने अपराध से हासिल आय से बनाई थी।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने ग्राम वीरपुर के निवासी गैंगस्टर नरेश तेवतिया का एक घर और जमीन कुर्क करने का आदेश दिया है जिसकी अनुमानित कीमत 1.07 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि रियान उर्फ ​मोना की 1.10 लाख रुपये की मोटरसाइकिल को भी कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह आदेश उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14 (1) के तहत दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही माफिया की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

भाषा सं. नोमान

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में