नोएडा : पिता के मित्र पर बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार
नोएडा : पिता के मित्र पर बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार
नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र मे स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नौ वर्षीय छात्रा के साथ उसके पिता के मित्र ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी भी सोसाइटी में ही रहता है और उसने सोसाइटी के क्लब में ले जाकर बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित छात्रा के साथ वहीं पर रहने वाले 57 वर्षीय आरोपी ने रविवार शाम को बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता और आरोपी दोनों दोस्त हैं।

Facebook


