नोएडा पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: November 7, 2022 1:30 pm IST

नोएडा (उप्र), सात नवंबर (भाषा) नोएडा पुलिस ने सोमवार सुबह एक महिला को अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

सेक्टर 113 के थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि रविवार सुबह एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्फाबाद गांव के पास से रुखसाना उर्फ उलेमा खातून को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के पास से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह महिला काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में लिप्त थी।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में