अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर जारी

अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर जारी

अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर जारी
Modified Date: June 23, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: June 23, 2026 10:38 pm IST

बेंगलुरु, 23 जून (भाषा) बेंगलुरु की एक अदालत ने अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग मतदाता सूची में प्रकाश राज का नाम शामिल होने से जुड़े आरोपों के सिलसिले में उठाया गया है।

बेंगलुरु के वकील के दिलीप कुमार की याचिका के आधार पर अभिनेता के खिलाफ 12 जून को फिर से एनबीडब्ल्यू जारी किया गया।

अदालत की कार्यवाही के अनुसार, यह अभिनेता के खिलाफ जारी किया गया तीसरा गैर-जमानती वारंट है। पुलिस आयुक्त के जरिये 17 फरवरी 2026 को समन जारी किया गया था। याचिका में दिए गए पते पर हालांकि अभिनेता नहीं मिले।

अदालत ने 17 मार्च को पहला एनबीडब्ल्यू जारी करते हुए कहा, “खबर मिली है कि आरोपी ने घर खाली कर दिया है। आरोपी गैर-हाजिर पाया गया। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाए।”

मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को तय की गई थी और जब अभिनेता पेश नहीं हुए, तो एनबीडब्ल्यू दोबारा जारी किया गया।

तीसरा गैर-जमानती वारंट 12 जून 2026 को जारी किया गया, क्योंकि न्यायाधीश (पीठासीन अधिकारी) प्रशिक्षण पर गए हुए थे। सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई 2026 है।

यह मामला तब शुरू हुआ, जब अभिनेता ने बेंगलुरु मध्य सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा।

शिकायतकर्ता कुमार ने 2023 में दायर याचिका में आरोप लगाया कि शहर के शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के तौर पर नाम दर्ज होने के अलावा, प्रकाश राज का नाम चेन्नई (तमिलनाडु) के वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र और तेलंगाना के सेरिलिंगमपल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी दो जगहों पर दर्ज है।

भाषा

प्रशांत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में