प्रख्यात यात्रा वृत्तांत लेखक ह्यू गैंटजर का मसूरी में अंतिम संस्कार किया गया

प्रख्यात यात्रा वृत्तांत लेखक ह्यू गैंटजर का मसूरी में अंतिम संस्कार किया गया

प्रख्यात यात्रा वृत्तांत लेखक ह्यू गैंटजर का मसूरी में अंतिम संस्कार किया गया
Modified Date: February 4, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: February 4, 2026 2:58 pm IST

देहरादून, चार फरवरी (भाषा) प्रख्यात यात्रा वृत्तांत लेखक एवं पद्मश्री ह्यू गैंटजर का बुधवार को मसूरी में अंतिम संस्कार किया गया। गैंटजर का मंगलवार को 94 वर्ष की आयु में उनके निवास स्थान ‘ओकब्रुक’ में निधन हो गया था।

पुलिस ने बताया कि मसूरी के कैमल बैक स्थित कब्रिस्तान में गैंटजर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिजनों और मित्रों के अलावा भारतीय नौसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। उनकी अंत्येष्टि से पहले उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।

पटना में 1931 में जन्मे गैंटजर भारतीय नौसेना में कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पत्नी कोलीन के साथ यात्रा वृत्तांत लेखक के रूप में खूब नाम कमाया और 30 से अधिक किताबें लिखीं। उनकी पत्नी का 2024 में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

पिछले साल गैंटजर और मरणोपरांत उनकी पत्नी कोलीन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण गैंटजर पुरस्कार लेने स्वयं नहीं जा सके थे, जिसके बाद प्रदेश के गृह सचिव शैलेश बगौली ने उनके आवास पर जाकर उन्हें पुरस्कार सौंपा था।

भाषा दीप्ति

खारी

खारी

खारी


लेखक के बारे में