ओडिशा: महिला के शव को साइकिल पर लादकर थाने ले गए परिजन, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

ओडिशा: महिला के शव को साइकिल पर लादकर थाने ले गए परिजन, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

ओडिशा: महिला के शव को साइकिल पर लादकर थाने ले गए परिजन, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Modified Date: May 13, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: May 13, 2026 12:59 am IST

बालासोर (ओडिशा), 12 मई (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को एक परिवार के सदस्य महिला के शव को साइकिल पर लादकर लगभग 12 किलोमीटर तक थाने तक ले गए। उनका आरोप था कि महिला की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

परिवार द्वारा शव को साइकिल पर लादकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत थाने पहुंचे।

हरिपुर गांव की निवासी 39 वर्षीय कमला सेठी के परिवार ने शव को अपने घर से खैरा थाने ले जाकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को निर्माण कार्य के दौरान पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के कारण हुई।

इस झड़प में कमला सेठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी शकुंतला सेठी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत और एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही है।

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने हालांकि लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है।

बालासोर के पुलिस अधीक्षक प्रत्युष दिवाकर अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

भाषा

सुरभि संतोष

संतोष


लेखक के बारे में