ओडिशा सरकार विवादित कोटिया क्षेत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित करने का प्रयास कर रही: मंत्री
ओडिशा सरकार विवादित कोटिया क्षेत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित करने का प्रयास कर रही: मंत्री
भुवनेश्वर, छह मई (भाषा) ओडिशा सरकार ने कोरापुट जिले के विवादित कोटिया क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज स्थापित करने के लिए कदम उठाए हैं। राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने भुवनेश्वर में बुधवार को यह कहा।
कोटिया क्षेत्र के कई गांवों पर ओडिशा और पड़ोसी आंध्र प्रदेश दोनों का दावा है, और इस विवाद को लेकर एक मामला 1968 से उच्चतम न्यायालय में लंबित है।
पुजारी ने कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन के साथ मंगलवार को विवादित क्षेत्र का दौरा किया और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इन कार्यक्रमों में पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर से लाई गई देवी सुभद्रा के रथचक्र की स्थापना के अनुष्ठान भी शामिल थे।
पुजारी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘कोटिया क्षेत्र में सीमा विवाद बहुत पुराना है। पिछले 70 वर्षों से लोग विकास से वंचित थे, इसलिए आंध्र प्रदेश ने विकास परियोजनाओं के जरिए उनसे संपर्क किया और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।’
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की प्रारंभिक तैयारियां कर ली गई हैं। क्षेत्र के गरीब और मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भुवनेश्वर लाने के प्रयास जारी हैं।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


