ओडिशा : मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान तेज संगीत से छत का हिस्सा गिरा, व्यक्ति की मौत

ओडिशा : मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान तेज संगीत से छत का हिस्सा गिरा, व्यक्ति की मौत

ओडिशा : मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान तेज संगीत से छत का हिस्सा गिरा, व्यक्ति की मौत
Modified Date: September 27, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: September 27, 2026 10:33 pm IST

भुवनेश्वर, 27 सितंबर (भाषा) ओडिशा के खुर्दा जिले में गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे संगीत से कथित तौर पर हुए तेज कंपन के कारण एक मकान की कंक्रीट की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात उस समय हुई, जब विसर्जन यात्रा जटनी इलाके से गुजर रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चिंटू बारिक (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान डीजे संगीत के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पुलिस के अनुसार, हालांकि विसर्जन यात्रा में तेज संगीत बजाने वाले कई उपकरणों का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

भाषा शफीक अमित

अमित


लेखक के बारे में