ओडिशा: प्रेमी की आत्महत्या के बाद किशोरी ने भी दी जान

ओडिशा: प्रेमी की आत्महत्या के बाद किशोरी ने भी दी जान

ओडिशा: प्रेमी की आत्महत्या के बाद किशोरी ने भी दी जान
Modified Date: April 25, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: April 25, 2026 8:42 pm IST

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के अंगुल में 14 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही उसके प्रेमी ने भी अपनी जान दे दी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक किशोरी एक अप्रैल को अपना घर छोड़कर प्रेमी के साथ पुणे चली गई थी। उसके पिता ने एक सप्ताह बाद अंगुल सदर पुलिस थाने में युवक पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने की खबर मिलते ही युवक किशोरी के साथ शुक्रवार को ढेंकनाल जिले में स्थित अपने घर लौट आया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने से परेशान युवक ने शुक्रवार को ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि इसके बाद लड़की को अंगुल कस्बे के एक महिला परामर्श केंद्र में भेज दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की का शव शनिवार को महिला परामर्श केंद्र के स्नानघर में फंदे से लटका मिला।’’

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में