ओडिशा का सिमलीपाल बाघ संरक्षित क्षेत्र 29 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो जायेगा

ओडिशा का सिमलीपाल बाघ संरक्षित क्षेत्र 29 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो जायेगा

ओडिशा का सिमलीपाल बाघ संरक्षित क्षेत्र 29 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो जायेगा
Modified Date: June 22, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: June 22, 2026 9:43 pm IST

बारिपदा (ओडिशा), 22 जून (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमलीपाल बाघ संरक्षित क्षेत्र (एसटीआर) प्रशासन ने सोमवार को घोषणा की कि मॉनसून शुरू होने के कारण यह बाघ संरक्षित क्षेत्र 29 जून से पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

हालांकि प्रशासन ने कहा कि कि जमुआनी और तालाबंधा में ‘इको-टूरिज्म कॉम्प्लेक्स’ पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।

एसटीआर के क्षेत्रीय निदेशक प्रकाश चंद गोगिनेनी ने कहा कि इस बाघ संरक्षित क्षेत्र को फिर से खोलने की तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय भारी बारिश के दौरान आने वाले लोगों की सुरक्षा और जंगल की नाज़ुक पारिस्थितिकी को बचाने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया।

एसटीआर 2,750 वर्ग किलोमीटर में फैला है । यहां रॉयल बंगाल टाइगर के अलावा स्तनधारी जीवों की 42 प्रजातियां, पक्षियों की 242 किस्में और सरीसृपों (रेंगने वाले जीवों) की 30 श्रेणियां भी पाई जाती हैं।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में