श्रीनगर, 11 दिसंबर (भाषा) सेना के एक कैप्टन का शव सोमवार को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में स्थित शिविर के एक कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना सेना के शरीफाबाद शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
भाषा देवेंद्र शफीक
शफीक