उत्तराखंड में कार के खाई में गिर जाने से एक की मौत, पांच घायल

उत्तराखंड में कार के खाई में गिर जाने से एक की मौत, पांच घायल

उत्तराखंड में कार के खाई में गिर जाने से एक की मौत, पांच घायल
Modified Date: September 16, 2023 / 05:24 pm IST
Published Date: September 16, 2023 5:24 pm IST

नयी टिहरी, 16 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में पिकअप ट्रक से भिड़ंत के बाद एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें यात्री वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टिहरी के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) संदीप पांडे ने बताया कि यह दुर्घटना चंबा-मसूरी मार्ग पर जड़ीपानी के पास हुई। कार जिस खाई में गिरी वह, 200 मीटर गहरी थी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान तुषार के रूप में हुई है जो दिल्ली का निवासी है जबकि घायलों को चंबा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

भाषा अभिषेक माधव

माधव


लेखक के बारे में