लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर सात हुई

लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर सात हुई

लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर सात हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 4, 2022 12:44 pm IST

लेह, चार अप्रैल (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,225 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब सात है।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 168 और करगिल के 60 लोग थे।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक 27,990 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन सात मरीजों में से छह लोगों का लेह में, जबकि एक व्यक्ति का करगिल जिले में इलाज चल रहा है।

भाषा निहारिका अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में