हैदराबाद में दो सूडानी नागरिकों में से एक की इबोला जांच नेगेटिव आई
हैदराबाद में दो सूडानी नागरिकों में से एक की इबोला जांच नेगेटिव आई
हैदराबाद, पांच जून (भाषा) बुखार की शिकायत के बाद यहां के सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराए गए दो सूडानी नागरिकों में से एक की इबोला जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूडान का 35 वर्षीय एक नागरिक, जो बृहस्पतिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था, हवाई अड्डे पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बुखार से पीड़ित पाये जाने के बाद आगे की जांच के लिए उसे गांधी अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया।
एक अधिकारी ने शुक्रवार रात ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसकी इबोला की जांच नेगेटिव आई है।
इस बीच, एक अन्य सूडानी नागरिक की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा है। बीस वर्षीय इस छात्र को बृहस्पतिवार शाम को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र से गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तेलंगाना सरकार ने गांधी अस्पताल में इबोला के मामलों के लिए 10 बिस्तरों वाला एक विशेष वार्ड तैयार किया है।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष

Facebook


