दिल्ली में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 28 मामले सामने आए

Ads

दिल्ली में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 28 मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - September 16, 2021 / 09:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए। संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस महीने कोविड-19 से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले सात सितंबर को संक्रमण के एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,084 हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार को दिल्ली में संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही थी।

भाषा

जोहेब माधव

माधव