दिल्ली में 15 मई से ई-रिक्शा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा
दिल्ली में 15 मई से ई-रिक्शा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा
नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने मंगलवार को बताया कि ई-रिक्शा का ऑनलाइन पंजीकरण 15 मई से शुरू किया जाएगा तथा इसके लिए ई-रिक्शा मालिकों को प्रशिक्षण और ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई पात्रता शर्तें निर्धारित की जाएंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच महीनों से दिल्ली में ई-रिक्शा का पंजीकरण निलंबित था, क्योंकि परिवहन विभाग इन वाहनों की बढ़ती संख्या को विनियमित करने के तरीकों पर काम कर रहा था।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार यात्रियों के लिए अंतिम मील तक कनेक्टिविटी का एक मजबूत विकल्प सुनिश्चित करना चाहती है, साथ ही ई-रिक्शा के उचित प्रबंधन और चालकों के कल्याण को भी सुनिश्चित करना चाहती है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक ड्राइविंग लाइसेंस पर एक ही रिक्शा पंजीकृत करने के निर्णय से अनधिकृत वाहनों को सड़कों से हटाया जा सकेगा और उल्लंघन कम से कम होंगे।’’
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक ड्राइविंग लाइसेंस पर केवल एक ई-रिक्शा पंजीकृत किया जाएगा। इससे पहले, एक ड्राइविंग लाइसेंस धारक के नाम पर एक से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत होते थे।
भाषा
सुरभि संतोष
संतोष

Facebook


