तेलंगाना में हमारी सरकार अपने पहले साल के भीतर 60 हजार रिक्तियां भरेगी : मुख्यमंत्री

तेलंगाना में हमारी सरकार अपने पहले साल के भीतर 60 हजार रिक्तियां भरेगी : मुख्यमंत्री

तेलंगाना में हमारी सरकार अपने पहले साल के भीतर 60 हजार रिक्तियां भरेगी : मुख्यमंत्री
Modified Date: July 26, 2024 / 04:36 pm IST
Published Date: July 26, 2024 4:36 pm IST

हैदराबाद, 26 जुलाई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 90 दिन के भीतर 30 हजार रिक्तियां भरी हैं और यह अपने पहले वर्ष के भीतर 30 हजार अन्य युवाओं की भर्ती करने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने यहां दमकल कर्मियों के नए बैच की पासिंग आउट परेड में अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पिछले साल दिसंबर में सत्ता में आने के बाद 90 दिन के भीतर लगभग 30 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।

रेड्डी ने कहा कि अन्य 30 हजार पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि सरकार के सत्ता में आने के एक साल के भीतर 60 हजार से अधिक नियुक्तियां करके हम अपनी ईमानदारी साबित कर रहे हैं।’’

कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर हाल के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि युवाओं को विरोध या आंदोलन करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे कभी भी मंत्रियों से मिल सकते हैं और अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 25 जुलाई को विधानसभा में पेश 2024-25 के राज्य बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सिंचाई पर जोर दिया गया है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में