सवाल आपका है

Padma Award Ceremony News: राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार वितरण समारोह, राष्ट्रपति भवन में 71 विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें नाम

Today News Live Update 28 April 2025 | Image- IBC24 News File

Today News Live Update 28 April 2025 | Image- IBC24 News File

Padma Award Distribution Ceremony Live: नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर 71 विभूतियों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति चार हस्तियों को पद्म भूषण और दस को पद्म विभूषण से नवाजेंगी, जबकि 57 व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह का दूसरा चरण अगले महीने आयोजित होगा, जिसमें शेष 68 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Read More: Aaj Ka Rashifal 28th april 2025: भगवान शिव बनाएंगे अविवाहितों की जोड़ी.. कारोबार में होगा बम्पर फायदा, जानें कैसा रहेगा आपका पूरा दिन, पढ़ें राशिफल

Padma Award Distribution Ceremony Live: गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। 13 विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी मोटर्स के ओसामु सुजुकी और वरिष्ठ राजनेता मनोहर जोशी के नाम प्रमुख हैं। इस बार पद्म पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं और 10 विदेशी नागरिक, एनआरआई, पीआईओ तथा ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति भी शामिल हैं। सम्मानित व्यक्तियों की पूरी सूची नीचे दी गई है।

पद्म विभूषण (7)


पद्म भूषण (19)


पद्म श्री (113)

(क्रमानुसार नाम)

Exit mobile version