सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया, कुछ ही घंटे में वापस भेजा गया

सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया, कुछ ही घंटे में वापस भेजा गया

सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया, कुछ ही घंटे में वापस भेजा गया
Modified Date: March 25, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: March 25, 2026 10:26 pm IST

जम्मू, 25 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुधवार दोपहर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 70 वर्षीय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि लेहारी खुर्द गांव के निवासी अब्दुल हुसैन को हिरासत में लिये जाने के छह घंटे के भीतर ही पाकिस्तान वापस भेज दिया गया, क्योंकि यह साबित हो गया वह अनजाने में सीमा पार करके भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने रामगढ़ सेक्टर में सीमा चौकी ‘भल्लर’ के सामने घुसपैठिये को देखा और उसे चेतावनी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जवानों की चेतावनी पर व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया, हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसने अनजाने में सीमा पार की थी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद बीएसएफ ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से संपर्क किया और हुसैन को शाम करीब सात बजे पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया गया।

भाषा

शुभम अमित

अमित


लेखक के बारे में