नई दिल्ली: Pakistani Youtube Channels Ban पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बला हुआ है। इस घटना के बाद से जहां भारत ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है तो दूसरी ओर सिंधु नदी संधि तोड़ दी गई है। वहीं, पाकिस्तान के नेता लगातार गीदड़भभकी दे रहे हैं। लेकिन इस बीच भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक किया है।
Pakistani Youtube Channels Ban सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बता दें कि इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के सभी न्यूज, स्पोर्ट्स चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही पाकिस्तान में इन दिनों आयोजित हो रहे पीएसएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी।
गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो… pic.twitter.com/rb0wwpixGr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2025

