‘परीक्षा पे चर्चा’: सावंत ने छात्रों के साथ पीएम मोदी की बातचीत को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया

'परीक्षा पे चर्चा': सावंत ने छात्रों के साथ पीएम मोदी की बातचीत को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया

‘परीक्षा पे चर्चा’: सावंत ने छात्रों के साथ पीएम मोदी की बातचीत को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया
Modified Date: February 6, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: February 6, 2026 6:34 pm IST

पणजी, छह फरवरी (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों के साथ शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छात्रों के बीच हुई बातचीत को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।

सावंत ने पोंडा के सेंट मैरी हाई स्कूल में छात्रों के साथ कार्यक्रम देखा।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने, नई तकनीकों को अपनाने और पाठ्यपुस्तकों से परे जाकर अन्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को सीखने की ललक के साथ परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका संदेश जीवन और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।’

सावंत ने विश्वास व्यक्त किया कि यह संवाद छात्रों को नए उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ शैक्षणिक चुनौतियों और जीवन की अनिश्चितताओं दोनों का सामना करने के लिए तैयार करेगा।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में