संसदीय समिति ने केंद्र सरकार के विभागों में रिक्तियों और भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा की

संसदीय समिति ने केंद्र सरकार के विभागों में रिक्तियों और भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा की

संसदीय समिति ने केंद्र सरकार के विभागों में रिक्तियों और भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा की
Modified Date: June 22, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: June 22, 2026 5:25 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) संसद की एक स्थायी समिति ने केंद्र सरकार के विभागों में रिक्त पदों की संख्या और भर्ती की प्रक्रिया में प्रगति को लेकर चर्चा की।

कार्मिक, लोक शिकायत, विधि और न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि वर्तमान समय में हो रही भर्तियां ठीक हैं।

समिति ने कार्मिक विभाग, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से जुड़ी रिक्तियों को लेकर चर्चा की।

समिति की बैठक के बाद बृज लाल ने बताया, ‘‘केंद्र सरकार में कितने रिक्त पद हैं, भर्ती में प्रगति क्या है, यही बैठक का मुख्य एजेंडा था। सिविल सेवा परीक्षा को लेकर भी चर्चा की गई है।’’

वर्तमान में भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर लाल ने कहा कि यह ठीक है।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में