विदेश मामलों की संसदीय समिति ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की, सीमा प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया

विदेश मामलों की संसदीय समिति ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की, सीमा प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया

विदेश मामलों की संसदीय समिति ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की, सीमा प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया
Modified Date: June 23, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: June 23, 2026 10:32 pm IST

श्रीनगर, 23 जून (भाषा) विदेश मामलों की संसदीय समिति ने मंगलवार को यहां दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और सीमा प्रबंधन, क्षेत्रीय विकास एवं भारत के विदेश मामलों से जुड़े राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर बातचीत की।

यह समिति वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री को अपनी यात्रा के उद्देश्यों और जम्मू-कश्मीर में अपनी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

तेरह सदस्यों वाली यह समिति सीमा सुरक्षा, विदेश नीति से जुड़े मुद्दों और सीमावर्ती इलाकों में समग्र स्थिति की समीक्षा के लिए अध्ययन यात्रा कर रही है।

सीमा प्रबंधन, सुरक्षा तैयारियों और सीमावर्ती इलाकों में विकास से जुड़े मुद्दों की प्रत्यक्ष जानकारी लेने के अपने कार्यक्रम के तहत समिति मंगलवार को श्रीनगर पहुंची।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने सदस्यों का स्वागत करते हुए समिति के इस दौरे की सराहना की और जम्मू-कश्मीर की आकांक्षाओं, चुनौतियों और विकास संबंधी जरूरतों को समझने के लिए संसदीय समितियों की लगातार भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की बातचीत और बैठकें नीतिगत मुद्दों पर सार्थक चर्चा का अवसर प्रदान करती हैं तथा शासन व्यवस्था और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत बनाने में योगदान देती हैं।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में