सवाल आपका है

Anna Lezhneva Head Shaved: डिप्टी सीएम की पत्नी ने कराया मुंडन.. मौत को मात देकर बाहर आया बेटा तो पहुंची मंदिर, की पूजा-अर्चना

Pawan Kalyan’s wife shaved head Image Videos

Pawan Kalyan’s wife shaved head Image Videos || Image- JanaSena Party

Pawan Kalyan’s wife shaved head Image Videos: हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने रविवार को तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए अपना सिर मुंडवाया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Read More: Raipur Nigam Show Cause Notice: गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत.. सख्त हुआ निगम प्रशासन, आयुक्त ने जोन कमिश्नर और अभियंताओं को जारी किया शोकॉज नोटिस

Anna Lezhneva Head Shaved

जानकारी के अनुसार, अन्ना ने यह कदम भगवान वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और कृतज्ञता जताने के लिए उठाया। उनके बेटे मार्क शंकर के हाल ही में एक हादसे में घायल होने के बाद यह निर्णय लिया गया।

Pawan Kalyan’s wife shaved head Image Videos: कुछ समय पहले सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की घटना में आठ वर्षीय मार्क शंकर झुलस गए थे। हादसे में उनके हाथ और जांघों में गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

अन्ना लेझनेवा ने तिरुमला मंदिर में दर्शन के दौरान एक धार्मिक घोषणापत्र पर भी हस्ताक्षर किए, जो आमतौर पर उन भक्तों द्वारा किया जाता है जो भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी भक्ति और आस्था प्रकट करते हैं। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक रूप से सिर मुंडवाकर मंदिर की मान्यताओं का पालन किया।

Read Also: Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: शिव जी बनाएंगे हर बिगड़े काम.. इन चार राशियों के दूर होंगे हर दुःख, मिलेगी कारोबार में कामयाबी

Pawan Kalyan’s wife shaved head Image Videos: तिरुमला मंदिर में यह एक सामान्य धार्मिक परंपरा है, जहां भक्त किसी मन्नत के पूरी होने या कृतज्ञता के रूप में अपने बाल दान करते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Exit mobile version