कश्मीर में ईद की नमाज के बाद ईरान पर हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

कश्मीर में ईद की नमाज के बाद ईरान पर हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

कश्मीर में ईद की नमाज के बाद ईरान पर हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Modified Date: March 21, 2026 / 05:29 pm IST
Published Date: March 21, 2026 5:29 pm IST

श्रीनगर, 21 मार्च (भाषा) कश्मीर में ईद की नमाज के बाद शनिवार को कई स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए, जिनमें अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की निंदा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ईद की नमाज के बाद मध्य कश्मीर के बडगाम में अंजुमन-ए-शरी-शियान के प्रमुख आगा सैयद हसन के नेतृत्व में ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक मार्च निकाला गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजराइल गठबंधन के खिलाफ और ईरानी शासन के समर्थन में नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने ईरान के झंडे और उसके दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तस्वीरें ले रखी थीं।

बांदीपोरा के शादिपोरा इलाके में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने ‘‘अमेरिका के मित्र, इजरायल गद्दार है’’ और ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद’’ जैसे नारे लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के हसनबाद इलाके में एक और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। सभी प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

अधिकारियों ने घाटी के संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में