केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर ‘गुड फ्राइडे’ मनाया
केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर ‘गुड फ्राइडे’ मनाया
तिरुवनंतपुरम, तीन अप्रैल (भाषा) केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार ‘गुड फ्राइडे’ मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार इस अवसर पर गिरजाघर गए।
परवूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने गुड फ्राइडे के अवसर पर फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जबकि कांग्रेस के वट्टियूरकावु से उम्मीदवार के. मुरलीधरन ने राज्य की राजधानी में ‘वे ऑफ क्रॉस’ जुलूस में भाग लिया।
इडुक्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राज्य के जल संसाधन मंत्री और केरल कांग्रेस (एम) के नेता रोशी ऑगस्टीन ने एर्नाकुलम जिले की मलयट्टूर पहाड़ियों के शिखर पर स्थित प्रसिद्ध सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना की।
केवल ऑगस्टीन ही नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने भी मलयट्टूर की पहाड़ियों पर इस गिरजाघर में प्रार्थना की और विशेष प्रार्थनाओं में भाग लिया।
श्रद्धालुओं को अपने कंधों और हाथों पर अलग-अलग आकार के लकड़ी के क्रॉस उठाए पहाड़ी पर चढ़ते देखा गया।
माना जाता है कि एपोस्टल सेंट थॉमस ने 52 ईस्वी में इस पहाड़ी का दौरा किया था।
इस अवसर पर गिरजाघर के धार्मिक नेताओं ने अपने संदेशों में विश्व में शांति का आह्वान किया।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


