Middle East War Latest Update: ‘अब भी वक्त है…’ ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, इस जगह किया हमला, उसके बाद हमले का वीडियो किया पोस्ट, कहा…
Middle East War Latest Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे देर होने से पहले समझौता कर लेना चाहिए।
donald trump/ image source: wikimedia commons
- ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
- डील करने की दी सलाह
- पुल हमले का वीडियो शेयर
Middle East War Latest Update: वाशिंगटन डीसी: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे देर होने से पहले समझौता कर लेना चाहिए। ट्रंप ने अपने बयान में साफ कहा कि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और अगर समय रहते डील नहीं की गई, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उनके इस बयान ने पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में नई हलचल पैदा कर दी है।
तेहरान-करज को जोड़ने वाले पुल पर हमले का वीडियो किया पोस्ट
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तेहरान और करज को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पुल पर हुए हमले का वीडियो भी साझा किया। उन्होंने दावा किया कि इस हमले के बाद इस पुल का दोबारा इस्तेमाल संभव नहीं रह गया है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह सिर्फ एक संकेत है और अभी बहुत कुछ बाकी है। इस तरह के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
ईरान को सीधे तौर पर चेतावनी दी
ट्रंप ने ईरान को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने जल्द डील नहीं की, तो देश के पास कुछ भी नहीं बचेगा, जबकि उसमें एक महान राष्ट्र बनने की क्षमता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव और हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Price 03 April 2026: गुड फ्राइडे के दिन सोना अचानक गिरकर 1.11 लाख पर… क्या आप भी अभी खरीदने वाले हैं? जानिए आज के 10 ग्राम गोल्ड का रेट
- 7th Pay Commission Da Hike: 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार ने खोल दिया पिटारा, महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर जारी किया आदेश
- MP Weather Update: 42 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें अलगे कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Facebook


