पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई राज्यों में गिरे भाव ! फटाफट जानें अपने शहर का हाल….
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई राज्यों में गिरे भाव ! फटाफट जानें अपने शहर का हाल : Petrol and diesel prices fell in many states! Know the condition of your city
Today Petrol Pumps Closed News
नई दिल्ली । भारतीय तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट कर दिए। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज थोड़ी सी नरमी दिख रही है। ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 97.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं डब्ल्यूटीआई 92.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़े : भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नदी में तैरते मिले 300 से ज्यादा मोबाइल, अलर्ट मोड पर बीएसएफ
हमारे यहां अच्छी बात ये रही कि दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
यह भी पढ़े : अलग होना नहीं था मंजूर, फिर एक दिन सूनसान जगह में किया ये काम, लड़के-लड़की को इस हालत में देख लोगों के उड़ गए होश
इन शहरों में भी नए भाव जारी
नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये जबकि पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, गाजियाबाद में 96.58 रुपये जबकि पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये कीमत है। वहीं नोएडा में डीजल की कीमत 89.76 रुपये, गाजियाबाद में 89.75 रुपये प्रति लखनऊ में 96.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा पटना में डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर और पोर्टब्लेयर में डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Facebook


