पेट्रोल में लगी महंगाई की आग, मुंबई के बाद मध्यप्रदेश सबसे महंगा

पेट्रोल में लगी महंगाई की आग, मुंबई के बाद मध्यप्रदेश सबसे महंगा

पेट्रोल में लगी महंगाई की आग, मुंबई के बाद मध्यप्रदेश सबसे महंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 23, 2018 7:35 am IST

रायपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में महंगाई की आग लग गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी लगातार जारी है। बुधवार को पेट्रोल के दाम 2.51 रुपए से लेकर 2.68 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं वहीं डीजल के दाम 2.26 से लेकर 2.58 रुपए तक बढ़ें हैं। आपको बतादें लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका खारिज, विकास यात्रा को बताया था सरकारीकरण

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 77.17 रुपए 10वें दिन दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 2.54 रुपए इजाफा हुआ है। कोलकाता- 79.83, मुंबई-84.99 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 80.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल 82.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ये भी  पढ़ें- मासूम से ज्यादती, फूफा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 

बता दें कि कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगे 19 दिनों के विराम के बाद 14 मई से कीमतों में दैनिक संशोधन किया गया। पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमतों में 1.61 रुएप प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 1.64 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पिछले 4 सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का बोझ आम ग्राहकों पर डालने का फैसला किया गया है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में