10 दिनों में 1 रुपये घटे पेट्रोल के दाम, जानिए अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
10 दिनों में 1 रुपये घटे पेट्रोल के दाम, जानिए अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
नई दिल्ली। बीते 10 दिनों से लोगों को बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों से राहत है। इन 10 दिनों के दौरान पेट्रोल की कीमतें 1 रु. कम हुई हैं। वहीं, डीजल की कीमतें 73 पैसे घटी हैं। दिल्ली में पेट्रोल 77.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि 29 मई को 78.43 रुपये में बिक रहा था। वहीं, अगर बात करें डीजल की तो राजधानी में 68.58 रुपये लीटर में बिक रहा है, 10 दिन पहले इसका रेट 69.31 रुपये था।
अलग- अलग शहरों में पेट्रोल -डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल (कीमत रु/ लीटर) डीजल (कीमत रु/ लीटर)
दिल्ली 77.42 रु. 69.31 रु.
मुंबई 85.24 रु. 73.02 रु.
कोलकाता 80.07 रु. 71.13 रु.
चेन्नई 80.37 रु. 72.40 रु.
वेब डेस्क IBC24

Facebook


