किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने गुरुद्वारा में मत्था टेका, सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर को किया नमन

Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 20, 2020 4:30 am IST

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज में रविवार को अचानक पहुंचे और सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिखों के नौवें गुरु की शनिवार को पुण्यतिथि थी।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया, संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्य…

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और उनके गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचने के दौरान ना तो कोई पुलिस बंदोबस्त किया गया और ना ही आमजन के लिए यातायात अवरोधक लगाए गए थे।

गुरु तेग बहादुर की पार्थिव देह का गुरुद्वारा रकाबगंज में अंतिम संस्कार किया गया था।

ये भी पढ़ें- प्रदेश सरकार इस वित्तीय वर्ष में 2373 करोड़ का और कर्ज ले सकेगी, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने दी

प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली में स्थित सिखों के इस अहम तीर्थस्थल पर मत्था टेकना ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब खासकर पंजाब के किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेखक के बारे में