प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई

प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई

प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई
Modified Date: April 12, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: April 12, 2026 10:43 am IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती जानी मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर रविवार को गहरी चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया कि छाती में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि 92 वर्षीय भोसले को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फेफड़ों से संबंधी समस्या भी थी।

भाषा

सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में