Govt Doctors Private Practice Banned: अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे ये काम, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए किस चीज पर लगी रोक

Govt Doctors Private Practice Banned: अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे ये काम, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए किस चीज पर लगी रोक

Govt Doctors Private Practice Banned: अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे ये काम, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए किस चीज पर लगी रोक

Govt Doctors Private Practice Banned | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 12, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: April 12, 2026 12:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार सरकार ने सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
  • चिकित्सकों को मुआवजे के रूप में गैर-प्रैक्टिस भत्ता (NPA) मिलेगा
  • यह निर्णय ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लिया गया है

पटना: Govt Doctors Private Practice Banned बिहार सरकार ने शनिवार को सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय राज्य के प्रमुख कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ (2025-30) के तहत लिया गया है।

Govt Doctors Private Practice Banned अधिसूचना में कहा गया है कि “सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन” संकल्प के तहत राज्य सरकार ने सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने का फैसला किया है। विभाग ने यह भी बताया कि सरकारी चिकित्सकों के लिए गैर-प्रैक्टिस भत्ता (एनपीए) के माध्यम से मुआवजे से संबंधित अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, जो सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी पर निर्भर होंगे।

यह प्रावधान राज्य के सभी सरकारी चिकित्सकों और सरकारी अस्पतालों के संकाय सदस्यों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही संकेत दिया था कि ऐसी नीति जल्द लाई जाएगी। जनवरी में पश्चिम चंपारण जिले में अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए नयी नीति लाएगी।

Image

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।