प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में रोडशो किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में रोडशो किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में रोडशो किया
Modified Date: March 11, 2026 / 02:05 pm IST
Published Date: March 11, 2026 2:05 pm IST

(तस्वीरों सहित)

कोच्चि, 11 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि में बुधवार को रोडशो किया।

यह 300 मीटर लंबा रोडशो यहां जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। उन्होंने फूलों से सजे खुले वाहन से भारी संख्या में स्थल पर एकत्र लोगों का अभिवादन किया।

भाजपा के झंडे थामे और केसरिया रंग की टोपी पहने लोगों ने फूल बरसाकर तथा मोदी के समर्थन में नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

मोदी मरीन ड्राइव पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के बाद स्टेडियम पहुंचे।

मोदी पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और इसके बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए नौसैनिक अड्डे गए। वह वहां से सड़क मार्ग से मरीन ड्राइव में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में